Saturday, March 14, 2026
Home देश Sulabh International founder Bindeshwar Pathak passed away: सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर...

Sulabh International founder Bindeshwar Pathak passed away: सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

270

दिल्ली। Sulabh International founder Bindeshwar Pathak passed away समाज सुधारक और ‘सुलभ इंटरनेशनल’ के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का मंगलवार को निधन हो गया। दिल्ली एम्स में बिंदेश्वर पाठक ने अंतिम सांस ली। इनकी पहचान प्रसिद्ध भारतीय समाज सुधारक के रूप में थी। पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘डॉ. बिंदेश्वर पाठक जी का निधन देश के लिए गहरी क्षति है’।

 जानकारी के अनुसार सुलभ इंटरनेशनल के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के समारोह के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और फिर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मानव अधिकारों, स्वच्छता और सामाजिक सुधारों को लेकर 1970 में सुलभ इंटनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन की स्थापना की थी।

0.पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने कहा, डॉ. बिंदेश्वर पाठक जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने सामाजिक प्रगति और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। बिंदेश्वर जी ने स्वच्छ भारत के निर्माण को अपना मिशन माना। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन में जबरदस्त सहयोग प्रदान किया। हमारी विभिन्न बातचीत के दौरान स्वच्छता के प्रति उनका जुनून हमेशा दिखता रहा।