Sunday, April 12, 2026
Home Breaking सूरजपुर मर्डर केस के आरोपी कुलदीप साहू के घर पर आज चलेगा...

सूरजपुर मर्डर केस के आरोपी कुलदीप साहू के घर पर आज चलेगा बुलडोजर, मौके पर पहुंचा प्रशासनिक और पुलिस अमला

175
Oplus_131072

सूरजपुर– जिले में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या का मामले में प्रशासन एक्शन मोड पर हैं। मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के मकान पर कुछ ही समय में बुलडोजर चलने वाला है। बड़ी संख्या में जिला प्रशासन और पुलिस अमला मौके पर पहुंचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी के तीन मकान को एक साथ जमींदोज किया जाएगा।

दरअसल, सूरजपुर में 13 अक्टूबर की रात हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख के घर में घुसकर उनकी पत्नी मेहनाज और बेटी आलिया की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। दोनों के शवों को 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया गया था। हत्या के केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

नगर पालिका सूरजपुर ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के घरों और दुकानों को अवैध निर्माण बताते हुए कब्जा हटाने का नोटिस 13 दिन पहले चस्पा किया था। कार्रवाई के दायरे में 150 डिसमिल जमीन पर बने आवासीय भवन और अहाता शामिल हैं। अब खबर आई है कि उनके तीन अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा।