Friday, March 20, 2026
Home Uncategorized Surprise Inspection : बिलासपुर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग…138 संदिग्ध बुलेट...

Surprise Inspection : बिलासपुर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग…138 संदिग्ध बुलेट वाहनों पर कार्रवाई…जानें क्यों?

457
बिलासपुर। Surprise Inspection : बिलासपुर के प्रमुख स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 138 संदिग्ध बुलेट वाहनों की जांच की गई। रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों के मूल साइलेंसर को हटाकर 81 वाहनों को संशोधित साइलेंसर के साथ पाया गया, जो कान फोड़ू है। इन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि साइलेंसर की तेज और कर्कश आवाज से लोग परेशान हैं। आपको बता दें कि बिलासपुर शहरी थाने के सभी प्रमुख स्थानों पर चेकिंग की जा चुकी है। यह यातायात पुलिस बिलासपुर व नगर थाने की संयुक्त कार्रवाई थी।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे), उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू के मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान रॉयल इनफील्ड कंपनी की मोटरसाइकिल के ओरिजिनल साइलेंसर को निकालकर अधिक और कर्कश आवाज करने वाले साइलेंसर लगाकर मोटरसाइकिल चलाने वालों की गाड़ियों की जांच की गई जांच में मिली अवैधानिक गाड़ियों पर MV एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही (Surprise Inspection) की जा रही है।