Friday, October 23, 2026
Home Breaking शिक्षक हिरासत में: छात्राओं ने बैड टच का लगाया आरोप, FIR के...

शिक्षक हिरासत में: छात्राओं ने बैड टच का लगाया आरोप, FIR के बाद शिक्षक को पुलिस ने…

279

रायपुर– राजधानी में शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. पंडरी इलाके के गवर्मेंट स्कूल के शिक्षक पर बैड टच का आरोप लगाया गया है. छात्रा की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही, जिसमें बच्चियों से अभद्र करतूतों का खुलासा हो सकता है.

सिविल लाइन सीएसपी अनुराग झा ने बताया कि तीन नाबालिगों की शिकायत पर अपराध पंजीबृद्ध किया गया है. आरोपी शिक्षक कृष्ण कुमार भाघमारे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. आरोपी शिक्षक कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चियों को आपत्तिजनक तरीके से छुआ गया है. इस पूरे मामले पर जांच की जा रही है.