Breaking: रामलीला को बंद कराने पर हुआ बवाल… प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ लगे नारे…

633

कोरबा। बालको के राम लीला मैदान में नौ दिन तक होने वाले रामलीला को बंद करने पर बवाल मच गया है। हिन्दू धर्म के अनुयायियों ने बालको प्रबंधन के खिलाफ नारे बाजी कर मनमानी का आरोप लगया हैं।

बता दें कि बालको के वेदांता अधिकृत प्रशासन की मनमानी की भेंट हिन्दू आस्था चढ़ गया है। 1962 से रामलीला मैदान में नवरात्र के अवसर पर रामलीला का भव्य आयोजन होता आया है लेकिन 2 वर्ष कोरोना माहमारी के बाद अब जब पूरे देश मे नवरात्र गरबा रामलीला का आयोजन हो रहा है लेकिन बालको में राम लीला नही हो रहा है। जो हिन्दुओ की संस्कृति पर आघात है।बालको निवासियों में प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। जन कल्याण के सारे काम छोड़ कर केवल अपने स्वार्थ सिद्धि हेतु जन भावनाओं पर कुठाराघात करने का आरोप लगाते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारे बाजी की जा रही है।