Saturday, April 11, 2026
Home Uncategorized 49 साल की उम्र में शादी करना चाहती है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस,...

49 साल की उम्र में शादी करना चाहती है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, कहा- मैं तैयार हूं, लेकिन मुझे लड़का नहीं मिल रहा …

200

अमीषा पटेल 49 साल की हो चुकीं हैं. आस्क मी सेशन में एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या उनका शादी करने का कोई प्लान है? इस सवाल का जवाब अमीषा ने बड़े ही मजेदार अंदाज में दिया. उन्होंने सलमान खान से शादी करने की इच्छा भी जताई क्योंकि वह भी अभी तक सिंगल हैं.

शादी के लिए तैयार हैं एक्ट्रेस

अमीषा पटेल ने जवाब दिया कि- ‘सलमान शादीशुदा नहीं हैं और मैं भी नहीं? क्या आपको लगता है हमें शादी कर लेनी चाहिए? आप हमारे लिए क्या सोचते हैं, शादी या फिल्म प्रोजेक्ट? मैं काफी समय से तैयार हूं, मुझे कोई लड़का नहीं मिल रहा है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे. फिल्म ने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को खूब प्यार मिला. गदर 2 की सफलता के बाद अब फैंस को गदर 3 का इंतजार है. गदर के पहले पार्ट के 22 साल बाद निर्माता दूसरा पार्ट लेकर आए. जो सुपरहिट साबित हुई.

खास बात यह है कि गदर 3 का हिस्सा अमीषा पटेल भी होंगी. गदर 2 के हिट होने के बाद ही निर्माताओं ने इसके तीसरे भाग की घोषणा की थी. गदर 2 के बाद अमीषा किसी भी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं. अब फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.