Monday, March 30, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ की इस बेटी ने एक लाख लड़कियों को पीछे छोड़ बनाई...

छत्तीसगढ़ की इस बेटी ने एक लाख लड़कियों को पीछे छोड़ बनाई अमेरिकी आर्मी में जगह, मिली शानदार स्कॉलरशिप

229
Oplus_131072

छत्‍तीसगढ़ की बेटियां अब प्रदेश या देश ही नहीं इंटरनेशनल लेवल पर भी प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं। रायपुर की धृति गुप्ता का चयन अमेरिका की आर्मी में हुआ है।

धृति ने लगभग 1 लाख लड़कियों (Chhattisgarh News) को पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया है। बता दें कि धृति के सैन्य अधिकारी बनने और ट्रेनिंग समेत पढ़ाई का पूरा खर्च अमेरिका सेना उठा रही हैं। इससे पहले भी  12वीं पास करने के तुरंत बाद ही वायुसेना में चुना था।

धृति को 2 लाख डॉलर (1.67 करोड़ रुपए) की स्कॉलरशिप भी दी गई है। इसके एक महीने बाद ही अमेरिकी आर्मी (US Army) ने चुन लिया। धृति गुप्‍ता को 2.80 लाख डॉलर (2.34 करोड़ रु.) स्कॉलरशिप और येल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए प्रवेश भी मिला है।

   तीन साल की पढ़ाई के बाद जेआरओ

अमेरिका में स्कूल (US School) की पढ़ाई पूरी होने के बाद धृति ने एनसीसी और फिर कैडेट कोर ग्रुप ज्‍वाइन (Chhattisgarh News) कर लिया। यहां 3 साल ट्रेनिंग की। इसमें धृति ने गोल्ड मेडल प्राप्‍त किया।

वह अपने ग्रुप में बेस्ट शूटर भी थीं। धृति अभी जूनियर रिजर्व ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉर्प्स (जेआरओटीसी) के पद पर हैं। 3 साल की पढ़ाई के बाद वह जेआरओ (जूनियर रिसर्च ऑफिसर) होंगी।

5 साल पढ़ाई पूरी करेंगी, इसके बाद वहीं लेफ्टिनेंट हो जाएंगी। धृति की मां वर्षा ने मीडिया को बताया कि आर्मी भर्ती की परीक्षा में 7 लाख से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे। धृति अकेली लड़की है, जिसे पहले अमेरिकी वायुसेना और बाद में आर्मी से ऑफर मिला है।