TI ने महिला आरक्षक की मांग भरा, बनायें शारीरिक संबंध… रेप का मामला दर्ज…

349

जबलपुर। कटनी में पदस्थ टीआई संदीप अयाची के खिलाफ बुधवार को महिला थाने में दुराचार, अभद्रता करने और धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया गया। 25 वर्षीय महिला आरक्षक की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई। महिला आरक्षक के अनुसार शादी का झांसा देकर टीआई अयाची ने लम्बे समय तक उसका शारिरिक शोषण किया। मामले को पुलिस ने जांच में ले लिया है।
महिला थाना पुलिस ने बताया कि संदीप अचायी वर्ष 2018 में जबलपुर के गोरखपुर थाने में बतौर थाना प्रभारी पदस्थ थे। पुलिस लाइंस में पदस्थ महिला आरक्षक को ड्यूटी के लिए जुलाई 2018 को गोरखपुर थाने भेजा गया। जहां उसकी जान पहचान थाना प्रभारी अयाची से हो गई। इसके बाद अचायी का तबादला पनागर थाने कर दिया गया। महिला आरक्षक की अक्टूबर 2018 में पनागर में ड्यूटी लगी। वह वहां पहुंची, तो पनागर थाना प्रभारी रहे अचायी महिला आरक्षक को सोनिया पैलेस होटल में ले गए। जहां शादी का झांसा देकर उससे दुराचार किया। इसके बाद थाना प्रभारी उसका लगातार शारीरिक शोषण करते रहे। वह विवाह की बात कहती, तो थाना प्रभारी बात को टाल देते थे।

हंगामा किया, तो भर दी मांग
शादी नहीं हुई, तो महिला आरक्षक जनवरी में कोतवाली थाने पहुंची। जहां अयाची के खिलाफ शिकायत की। लेकिन अचायी ने उसे बातों के जाल में फंसाया और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। जिसके बाद मामला शांत हो गया। लेकिन टीआई ने फिर उससे दूरियां बनानी शुरू कर दी। उसने इस बार विरोध किया, तो अचायी उसे प्रयागराज ले गए, जहां फिर से उसकी मांग में सिंदूर भरा और माला पहनाकर पत्नी बनाया, लेकिन पत्नी के रूप में उसे साथ में नहीं रखा। तब वह फिर से पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची और मामले की शिकायत की। शिकायत की जांच के आधार पर टीआई अयाची के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

कर दिया गया था लाइन हाजिर

25 वर्षीय महिला आरक्षक ने जब कोतवाली थाने में शिकायत के साथ हंगामा किया था, उस वक्त संदीप अचायी कटनी में बरही थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ रहे। मामले की जानकारी लगने पर एसपी सुनील जैन ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया था। तब से वे पुलिस लाइंस कटनी में पदस्थ हैं।
विवादों से रहा है नाता
टीआई अचायी का विवादों से नाता रहा है। जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर में पदस्थापना के दौरान भी उनके खिलाफ दुराचार का एक मामला दर्ज किया गया था। जबलपुर में मदन महल थाना प्रभारी रहते हुए उनके मोबाइल फोन से कुछ अश्लील तस्वीरें एक वॉट्सएप ग्रुप में वायरल हुई थीं।