Wednesday, March 4, 2026
Home देश Tunisha Sharma Suicide Case: शीजान की बढ़ी रिमांड, सामने आई सीक्रेट गर्लफ्रेंड,...

Tunisha Sharma Suicide Case: शीजान की बढ़ी रिमांड, सामने आई सीक्रेट गर्लफ्रेंड, पुलिस कस्टडी में पूछताछ, 

280
मुंबई। Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में शीजान मोहम्मद खान की रिमांड 30 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। बता दें कि तुनिषा की खुदकुशी के बाद शीजान को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस शीजान से लगातार उनसे पूछताछ कर रही है। ऐसे में अगले कुछ और दिनों तक शीजान को पुलिस के सवालों का सामना करना पड़ेगा।
कौन है शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शीजान ने अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के चैट्स डिलीट कर दिए थे। खबर है कि शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड टीवी सीरियल एक्ट्रेस है और वह मुंबई की रहने वाली है। पुलिस को 250 पन्नों के व्हाट्सएप चैट्स भी मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है जो जून महीने से से लेकर अब तक के चैट्स रिकवर किए गए हैं।
लड़कियों से पूछताछ करेगी पुलिस
शीजान अपनी जिंदगी में किसी और लड़की के होने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस सीक्रेट गर्लफ्रेंड की पहचान से शीजान का झूठ सामने आ गया है। अब इस लड़की और बाकी लड़कियों से पूछताछ के बाद सच सामने आने की उम्मीद बताई जा रही है।