Wednesday, March 11, 2026
Home Breaking यूनिवर्सिटी कैम्पस में मौत का स्टंट, Video Social Midea में जमकर वायरल

यूनिवर्सिटी कैम्पस में मौत का स्टंट, Video Social Midea में जमकर वायरल

137

बिलासपुर– बाइक के स्टंट का यह वीडियो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है, जिसमें ट्रैफिक नियमों को दरकिनार कर अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी कैम्पस में बाइक राइडिंग की जा रही है। बता दें कि यूनिवर्सिटी में दो दिन बाद दीक्षान्त समारोह होना है और इसकी तैयारी भी चल रही है। वहीं प्राइवेट बाइक कंपनी यहां प्रदर्शनी लगा कर बाइक स्टंट करवा रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, यूनिवर्सिटी में 31 अगस्त को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन इस बार दीक्षांत समारोह को अकादमिक तौर पर सेलिब्रेट कर रहा है। इसके तहत बुधवार से ही यूनिवर्सिटी में अलग अलग विषयों पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

वहीं, कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रशांत मिश्रा और राज्यपाल जैसे वीवीआईपी के शामिल होने के मद्देनजर जिला प्रशासन के अफसर तैयारी में जुटे हुए हैं।

दीक्षांत समारोह की तैयारी के बीच गुरुवार को यूनिवर्सिटी कैम्पस में निजी बाइक कंपनी ने प्रदर्शनी लगाई है, जहां बाइक राइडिंग कर स्टंट किया जा रहा है। परिसर में इस तरह से खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिससे यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहा है।