Saturday, April 11, 2026
Home देश UP Election Result Live: UP के शुरुआती 70 मिनट के रुझानों में...

UP Election Result Live: UP के शुरुआती 70 मिनट के रुझानों में भाजपा 150 के पार, सपा 82 पर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे

268

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। यूपी के शुरुआती 70 मिनट के रुझानों में भाजपा 150 सीटों के पार पहुंच गई, सपा 82 पर है। भाजपा पूर्वांचल और अवध में आगे, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसे सपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं।
लोनी से भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी विधानसभा में चुनाव अभिकर्ताओं से जानकारी ली। वहीं, राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि जातिवाद की राजनीति खत्म हुई, ऐसी पार्टियों को फिर से अपनी रणनीति पर विचार करना होगा। जनता विकास और राष्ट्रवाद चाहती है।

गाज़ियाबाद में पहले चक्र की गिनती में भाजपा के अतुल गर्ग आगे। दूसरे स्थान पर बसपा के केके शुक्ला हैं, अकबरपुर बहरामपुर बूथ पर अतुल को 356 वोट मिले हैं, सपा के विशाल वर्मा दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। उन्हें को 59 वोट मिले हैं। पहले चक्र में 14 बूथों पर पड़े मतों की गिनती चल रही है।

हरसांव पुलिस लाइन और गोविंदपुरम पुलिस चौकी पर बेरिकेडिंग की गई है, आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है।