Sunday, March 15, 2026
Home Breaking UPDATE NEWS: नदी में बहे 9 वीं के छात्र का अब तक...

UPDATE NEWS: नदी में बहे 9 वीं के छात्र का अब तक नहीं मिला कोई सुराग

129

रायपुर– गुरूवार को खारुन नदी में बहे 9 वीं के छात्र बहे का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। मुजगहन पुलिस, एसडीआरएफ के गोताखोर की मदद से सर्चिंग जारी रखे हुए है। जानकारी के मुताबिक कल ईश्वर वर्मा (14) घर से करीब साढ़े 9 बजे बैग लेकर स्कूल जाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद वह कॉपी भूल गया हूं, कहकर वापस घर आ गया।

इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ निकल गया। बताया जा रहा है कि ईश्वर वर्मा स्कूल न जाकर गुरूवार दोपहर 12 बजे दोस्तों के कहने पर नदी में नहाने चला गया। सभी लडक़े नदी में नहाने के बाद वापस निकलने की तैयारी में थे। इसी दौरान ईश्वर गहरे पानी में चला गया। और ईश्वर की कुछ देर बाद पानी में हलचल बंद हो गई।

दोस्तों ने फौरन डॉयल-112 को सूचना दी। मुजगहन पुलिस और गोताखोर आधे घंटे में मौके पर पहुंचे। इन्होंने बताया कि दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक हमने खोजने सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। शुक्रवार सुबह साढ़े 7 बजे से सर्च कर रहे है। मौके पर करीब 10 लोगों की टीम हाई स्पीड बोट के अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ खोज रहे हैं।