Saturday, March 14, 2026
Home देश Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue: मजदूरों का पहला वीडियो आया सामने,गर्म खिचड़ी पहुंचाई...

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue: मजदूरों का पहला वीडियो आया सामने,गर्म खिचड़ी पहुंचाई , जानें कहां तक पहुंचा रेस्क्यू ऑपरेशन

337

उत्तरकाशी। Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue: उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच मजदूरों की पहली तस्वीर सुरंग के अंदर से आई है। रेस्क्यू टीम ने एंडोस्कोपिक कैमरे के माध्यम से ये तस्वीरें ली हैं। इससे पहले सोमवार को फंसे हुए मजदूरों के लिए 6 इंच की पाइपलाइन के जरिए पहली बार गर्म खिचड़ी भेजी गई थी।

 

 

स्क्यू ऑपरेशन सोमवार पूरी रात जारी रहा। सोमवार शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली और 6 इंच चौड़ी एक पाइपलाइन के लिए ड्रिलिंग पूरी कर ली गई। इस पाइप के जरिए मजदूरों को खाना और अन्य जरूरी सामान आसानी से भेजा जा सकेगा।

 

 

रोबोटिक व्हीकल तैनात

 

 

मजदूरों को निकालने के लिए रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल को भी तैनात किया गया है। डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) की रोबोटिक्स टीम ने ‘रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल’ (ROV) तैनात किया है। इसके जरिए सुरंग में फंसे हुए लोगों की मदद की जाएगी। ये जोखिम भरे इलाके तक पहुंचने में मदद कर सकता है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कई एजेंसियां ​जुटी हुई हैं। सभी एजेंसियों को अलग-अलग काम सौंपे गए हैं।