Thursday, September 24, 2026
Home देश Vehicle Checking : वाहन चेकिंग के दौरान भाग रहे युवक को मारी...

Vehicle Checking : वाहन चेकिंग के दौरान भाग रहे युवक को मारी गोली…हालत गंभीर

527

जहानाबाद। Vehicle Checking : जहानाबाद जिले में ओकरी थाना के थाना अध्यक्ष पर वाहन चेकिंग के नाम पर एक युवक को गोली मारने का आरोप है। घायल युवक सुधीर के पिता ने थाना अध्यक्ष पर ये गंभीर आरोप लगाया। फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं इस घटना के बाद घोसी सर्किल इंस्पेक्टर व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय को घटनास्थल पर जाकर जांच करने का आदेश दिया है। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल की जगह प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई तो वहीं, पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

पीड़ित युवक के पिता ने बताया, ‘ओकरी थाना के थाना अध्यक्ष चंद्रहास कुमार अनंतपुर गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मेरा लड़का सुधीर कुमार वहां से गुजर रहा था। उसके पास हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। जिसके कारण कारण पुलिस को देख कर वह भागने लगा। उसे भागते देख पुलिस ने कुछ दूर तक पीछा किया, फिर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।’

घायल युवक का इलाज नालंदा जिले के एक निजी अस्पताल में परिजनों के द्वारा कराया जा रहा है। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक सुधीर कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालांकि, डॉक्टरों ने काफी मशक्कत के बाद शरीर से गोली को निकाल दिया है। लेकिन, स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

वहीं, इस मामले में जहानाबाद (Vehicle Checking) एसपी दीपक रंजन ने बताया कि जैसे ही हमें इस बात की जानकारी मिली है। हमने तुरंत घोसी सर्किल इंस्पेक्टर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय को घटनास्थल पर जाकर जांच करने का आदेश दिया है। रिपोर्ट आने के बाद जो भी सच्चाई होगी आगे की कार्रवाई की जाएगी।