वेब डेस्क। ट्रैक्टर चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। मामला गुजरात का बताया जा रहा है। जहां एक शख्स रात के अंधेरे में ट्रैक्टर चुराने पहुंचा था। वह अपने मकसद में कामयाब भी रहा। लेकिन ट्रैक्टर चुराने की प्रक्रिया में उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह देखकर पब्लिक दंग रह गई। दरअसल, चोरी की पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि चोर जैसे ही किसी तरह ट्रैक्टर को चालू करता है तो वह गलती से उसके पहिए के नीचे दब जाता है। जब ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से होकर गुजर जाता है, तो वह फिर से अपने पैरों पर खड़ा होता है और जैसे-तैसे चलते ट्रैक्टर पर चढ़ता है और उसको लेकर फरार हो जाता है। चोर का यह कारनामा देखकर कुछ यूजर्स ने उसे ‘बाहुबली चोर’ का टाइटल दे दिया, तो कुछ कहने लगे कि ये कौन सी चक्की का आंटा खाता है?
#Gujarat | #ViralVideos | #RajGhat #ScamsterNaidu
चोरी करते समय चोर खुद हुआ हादसे का शिकार !
पहिए से कुचलने के बाद भी चुरा ले गया ट्रैक्टर !!
यह कारनामा भी उस समय का है जब यमराज छुट्टी पर थे….. pic.twitter.com/BZ8BZSnvlR
— Vrajander Singh (@vrajandersingh_) September 10, 2023
ट्रैक्टर चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। अब इसका क्लिप धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस 30 सेकंड के वीडियो में हम देख सकते हैं कि रात के अंधेरे में एक शख्स ट्रैक्टर के करीब खड़ा है। वह थोड़ी मशक्कत के बाद बिना चाबी के ट्रैक्टर को चालू कर देता है। अब ट्रैक्टर ऑन होते ही आगे बढ़ने लगता है। चोर उसके पहिए के नीचे आ जाता है। हालांकि, ट्रैक्टर शख्स के ऊपर से गुजर कर आगे बढ़ जाता है। बंदा किसी तरह खड़ा होता है और दर्द में ट्रैक्टर पर फटाक से चढ़ता है और उसे लेकर वहां से फुर्र हो जाता है। चोर का यह भयंकर कारनामा सोशल मीडिया की जनता को हैरान कर रहा है।