Wednesday, March 4, 2026
Home पुलिस VIDEO: दिवाली पर सपरिवार बालिका आश्रम और वृद्धाश्रम पहुंचे पुलिस अधीक्षक संतोष,...

VIDEO: दिवाली पर सपरिवार बालिका आश्रम और वृद्धाश्रम पहुंचे पुलिस अधीक्षक संतोष, मिठाई, पटाखा, कंबल और अन्य उपहार देकर बांटी खुशियां

460

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह ने सपरिवार बालिका गृह, कोरबा एवं वृद्ध आश्रम सर्वमंगला में जाकर बालिकाओं एवं वृद्ध जनों के साथ दिवाली मनाया। बालिकाओं एवम वृद्धजनों को दीये, मिठाई,पटाखे, कंबल अन्य सहित उपहार सामग्री देकर उनके साथ खुशियां साझा की।

इस अवसर पर उनकी पत्नी वंदना सिंह और बच्चों सहित अपने बीच पाकर बालिका गृह की बालिकाएं और वृद्ध आश्रम में निवासरत वृद्धजन काफी प्रसन्न हुए। संतोष सिंह द्वारा बालिका गृह और वृद्ध आश्रम के व्यवस्था का भी जायजा लिया और कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक सहयोग करने का आश्वासन दिया है ।

 

देखें वीडियो