Tuesday, March 3, 2026
Home कोरबा Video: पर्यावरण चेतना जागृत करने निकले प्रदेश भ्रमण पर प्रमोद का स्वागत-अभिनंदन…...

Video: पर्यावरण चेतना जागृत करने निकले प्रदेश भ्रमण पर प्रमोद का स्वागत-अभिनंदन… पेंड्रा पुलिस ने नई सायकल भेंट कर किया उत्साहवर्धन

382

कोरबा।पर्यावरण सुरक्षा का जुनून लिए रायगढ़ जिला के लैलूंगा ब्लाक के कवरदा गांव के प्रमोद कुमार सिदार प्रदेश के सभी जिले में लोगों को जागरुक करने के महाअभियान पर निकले हैं। युवक के जुनून से प्रभावित होकर गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस ने सायकल भेंट की है। शनिवार की सुबह वे मड़वारानी मातारानी का दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनकी जागरूकता अभियान को लेकर उनका अभिनंदन कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

बता दें कि पर्यावरण को बचाने का सरकारी अभियान तो कागजो तक सिमट कर रह गया है, पर कुछ लोग आज भी इस अभियान को निःस्वार्थ भाव से गति दे रहे हैं। ऐसे ही एक युवा ग्रामीण है प्रमोद सिदार जो रायगढ़ जिला के लैलूंगा ब्लाक कवरदा का रहने वाले है लेकिन उनका पर्यावरण के प्रति प्रेम हिमालय पर्वत की तरह अडिग है। वे खुद अपनी सायकल लेकर प्रदेश के सभी जिले का दौरा करने निकले है। प्रमोद 12  अक्टूबर को घर से निकले और  चौबीस दिनों की यात्रा कर लगभग 1 हजार किमी की यात्रा कर चुके है। अब तक वे 9 जिलों का भ्रमण कर चुके है। आज प्रमोद सिदार मां मड़वारानी के दर्शन करने पंहुचे थे।

जीपीएम पुलिस का जताया आभार

प्रमोद के जुनून को देखकर जीपीएम पुलिस ने नई सायकल गिफ्ट कर दी। नई सायकल और पुलिस का प्यार देख कर खाकी के इस रूप से प्रभावित हुए प्रमोद ने जीपीएम पुलिस का आभार जताया है।