VIDEO : मैग्नेटो मॉल के पास यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष पर हुआ हमला.. इन नेताओ पर हुआ अपराध दर्ज…

0
609

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के दो गुटों के बीच आपस में जमकर मारपीट हुई है। इस विवाद में प्रदेश उपाध्यक्ष पर दूसरे गुट ने जानलेवा हमला कर दिया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। विवाद कल देर रात मैग्नेटो मॉल के पास हुआ है। युवा कांग्रेस के मस्तूरी विधानसभा उपाध्यक्ष पर हमला किया गया है। बताया जा रहा है पुलिस के सामने मस्तूरी विधानसभा के ही अध्यक्ष नितेश सिंह और उसके साथी कार रोक कर उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत पर लाठी और रॉड से हमला किया गया।

 

सारा मामला बिलासपुर जिले का है। घायल नेता को गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बीते शुक्रवार की शाम श्रीकांत वर्मा स्थित मैग्नेटो मॉल के सामने युवक कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष जयकिशन उर्फ राजू यादव, बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू और मस्तूरी विधानसभा के उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत सहित अन्य कार्यकर्ता होटल से चाय-नाश्ता कर अपनी कार से निकल रहे थे। उसी समय मस्तूरी विधानसभा के अध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर और अन्य युवक स्कॉर्पियो से आए और उनका इंतजार कर रहे थे।

जैसे ही वे आए, इंतजार कर रहे युवकों ने उसे गाड़ी से उतारा और विश्वजीत अनंत की जमकर पिटाई करनी शुरु कर दी। विश्वजीत अनंत बेसुध हो गया जिसके बाद उसे पुलिस की गाड़ी में बिठाकर अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सिविल लाइन पुलिस ने नितेश सिंह सहित अन्य के खिलाफ धारा 294, 323, 341, 506, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया।