Tuesday, March 17, 2026
Home छत्तीसगढ़ VIDEO: राजस्वमंत्री बरसे कलेक्टर पर.. बोले मेरे शहर में किसी की मनमानी...

VIDEO: राजस्वमंत्री बरसे कलेक्टर पर.. बोले मेरे शहर में किसी की मनमानी नहीं चलने दूंगा,पढ़े क्या है मामला…

870

कोरबा। राजस्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एक बार फिर कलेक्टर को निशाने पर लेकर कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने तल्ख लहजे में कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नया ट्रांसपोर्ट नगर को कही और शिफ्ट करने का प्रयास करोगे तो मैं एक सप्ताह में कलेक्टर को शिफ्ट कर दूंगा। राजस्वमंत्री के इस चेतावनी भरे बयान के बाद प्रशासन और मंत्री के बीच तकरार बढ़ने के आसार है।

 

 

दरसअल नया ट्रांसपोर्टनगर झगरहा ले जाने के लिए जारी की गई चिट्ठी पर नाराज राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शुक्रवार को बरबसपुर का दौरा किया और प्रशासनिक अमले पर गुस्सा उतारने लगे। मंत्री के तल्ख तेवर से भरे प्रश्नों का जवाब मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने दिया पर उनके जवाब से राजस्वमंत्री संतृष्ट नही हुए। उन्होंने अफसरों से पूछा कि आखिर किसके निर्देश पर वह चिट्ठी जारी की गई है। ट्रांसपोर्ट नगर की जो योजना मास्टर प्लान में स्वीकृत है, उसे बदलने का अधिकार किसी अफसर के पास नहीं। उन्होंने खुली चेतावनी देते हुए कहा कि नया ट्रांसपोर्टनगर तो बरबसपुर में ही बनेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि टीपीनगर को झगरहा शिफ्ट किया गया तो कलेक्टर ही शिफ्ट जाएंगे। कोई अधिकारी कितना भी पावरफुल हो, मेरे शहर में किसी की मनमानी नहीं चलने दूंगा।

मसाहती गांव को लेकर है आपत्ति

एसडीएम ने कहा कि 24 अगस्त को सचिव से पत्र मिला था, प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर के चयनित स्थल बरबसपुर के मसाहती गांव होने के कारण जमीन पर प्लान को लेकर आपत्ति आने की बात कही गई। इसलिए मार्गदर्शन मांगा गया।

पूर्व कलेक्टर को कहा था भ्रष्ट 

प्रदेश के राजस्व व पुनर्वास आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पहले भी पूर्व कलेक्टर श्रीमती रानू साहू को भ्रष्ट कहा था। उन्होंने प्रशासनिक कामकाज पर असंतोष जाहिर करते हुए सीधे कलेक्टर रानू साहू पर निशाना साधा था और कहा था जनहित के कार्यों पर यदि अड़ंगा लगाया गया तो उसका वे विरोध करेंगे। सड़क निर्माण कार्य के दूसरी किस्त का भुगतान रोके जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि जन विरोधी कार्य करने वाले किसी भी अधिकारी को बर्दाश्त नहीं करने की बात कही थी।