Saturday, March 14, 2026
Home देश Viral Agreement : दहेज या बरातियों के स्वागत-सत्कार में कमी से नहीं...

Viral Agreement : दहेज या बरातियों के स्वागत-सत्कार में कमी से नहीं बल्कि शिक्षक बहाली का नियम के कारण टूट गई शादी…!

356

बगहा Viral Agreement : अक्सर देखा और सुना गया है कि अगर किसी लड़के ने दहेज मांगा है तो शादी टूट गई है या फिर बारात में स्वागत और सत्कार का अभाव रहा हो तो भी आपने शादी टूटने की खबरें जरूर सुनी या पढ़ी होंगी। लेकिन सरकार के शिक्षक भर्ती के नियम बदल देने की वजह से शादी टूटने की बात शायद ही सुनी या पढ़ी हो।

दरअसल, बिहार में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। शनिवार को एक शादी टूटने और इससे जुड़ा इकरारनामा इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वायरल इकरारनामा में दावा किया गया है कि बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती का नियम बदल दिया है, ऐसे में आपसी सहमति से शादी को तोड़ा जा रहा है।

इकरारनामे में हाई स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए वर्ष 2019 में आयोजित स्टेट परीक्षा में सफल युवक की शादी टूटने की चर्चा है। दर्ज इकरारनामे में धनहा के तमकुहा बाजार निवासी युवक ने दावा किया गया है कि उसने हाई स्कूल के लिए आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की थी।

23 मई को होनी थी शादी

इसके बाद उसकी शादी जटहां बाजार, उत्तर प्रदेश निवासी युवती से तय हुई थी। यह शादी अगले महीने की 23 मई को होनी थी। इसी बीच विभाग ने नई शिक्षक नियमावली 2023 को स्वीकृति प्रदान कर दी, जिसमें शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण और भर्ती के लिए जरूरी डिग्रीधारी अभ्यर्थी की बीपीएससी द्वारा परीक्षा लिए जाने का नियम है।

लोगों का कहना था कि इस तरह की घटनाएं आगे भी निश्चित रूप से देखने को मिलेंगी। उल्लेखनीय है कि भर्ती का नियम बदलने से बिहार के उन लाखों अभ्यर्थियों में निराशा का आलम है। जो सातवें चरण की भर्ती का इंतजार कर रहे।