भिलाई। Warehouse Fire : राज्य में 1 नवंबर से धान खरीदी शुरु हो गई है। प्रदेश के किसानों के चेहरे में रौनक लौट आई है। इसी बीच एक बुरी खबर निकल कर सामने आई है। भिलाई के सहकारी समिति सोरम गोदाम में अचानक आग लग गई।
जिसके कारण गोदम में मौजूद 25 हज़ार बारदाने जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगड़े की टीम मौके पर पहुंची और 4 घण्टे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह पूरा मामला पाटन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल (Warehouse Fire) पाया है।
The Duniyadari: रायपुर, 9 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार शाम रायपुर स्थित स्पीकर हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन...