Saturday, March 14, 2026
Home खेल Women Premier League Auction 2024: वीमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन की तारीख...

Women Premier League Auction 2024: वीमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन की तारीख का ऐलान, जानें कौन कौन खिलाड़ी शामिल

272

नई दिल्ली/मुंबई। Women Premier League Auction 2024: बीसीसीआई ने वीमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन को लेकर बड़ी जानकारी दी है। डब्ल्यूपीएल 2024 ऑक्शन 9 दिसंबर को मुंबई में होगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन फरवरी से मार्च के दौरान हो सकता है। इसमें पांच टीमें हिस्सा लेंगी। सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें 60 खिलाड़ियों को रिटेन और 29 को रिलीज किया गया।

 

 

 

0. गुजराज जायंट्स ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को किया रिलीज

 

 

वीमेंस प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स की टीम खेलती है। खिलाड़ियों को रिलीज करने में गुजरात सबसे आगे है। उसके बाद 5.95 करोड़ रुपए पर्स में आ गए हैं। मुंबई ने कम खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। उसके पास 2.1 करोड़ रुपए आए हैं।

 

 

 

0. ऑक्शन में ये महिला क्रिकेट खिलाड़ी शामिल

यूपी वॉरियर्स

 

देविका वैद्य, शबनम इस्माइल, शिवली शिंदे और सिमरन शेख।

गुजरात जायंट्स

एनाबेल सदरलैंड, अश्विनी कुमारी, जॉर्जिया वेयरहैम, हर्ली गाला, किम गार्थ, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, परुनिका सिसोदिया, एस मेघना, सोफिया डंकली, और सुषमा वर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स

अपर्णा मंडल, जसिया अख्तर और तारा नॉरिस।

मुंबई इंडियंस

धारा गुज्जर, हेदर ग्राहम, नीलम बिष्ट और सोनम यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

डेन वान नीकर्क, एरिन बर्न्स, कोमल जांजड़, मेगन शूट, पूनम खेमनार, प्रीति बोस, सहाना पवार।