Womens Premier League: विमेंस प्रीमियर लीग के शेड्यूल का ऐलान, पहला मुकाबला गुजरात-मुंबई के बीच, 26 मार्च फाइनल, यहां देखें पूरा फिक्सर

0
156

मुंबई। Womens Premier League: बीसीसीआई ने मंगलवार को विमेंस प्रीमियर लीग के शेड्यूल जारी कर दिया है। 23 दिन तक चलने वाली लीग की शुरुआत 4 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात-मुंबई मैच के साथ होगी।

Womens Premier League: मुकाबले का फाइनल मैच 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग के पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज शामिल हैं।

Womens Premier League: देखें शेड्यूल

Womens Premier League: विमेंस प्रीमियर लीग का पहला डबल डेकर 5 मार्च को होगा। इस दिन ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी।

Womens Premier League: वहीं डीवाई पाटिल स्टेडियम में यूपी वारियर्ज का मुकाबला गुजरात जायंट्स से होगा।डबल डेकर का पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से होगा। जबकि दूसरा शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

Womens Premier League: शाम के सभी मैच 7:30 बजे से शुरू होंगे। लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला दिल्ली और यूपी के बाद ब्रेबोर्न में खेला जाएगा। उसके बाद 24 मार्च को एलिमिनेटर खेला जाएगा।