Saturday, May 30, 2026
Home खेल World Cup 2023: विश्व कप 2023 के लिए इंग्लैंड की टीम का...

World Cup 2023: विश्व कप 2023 के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, देखें किसे-किसे मिला मौका

384

नई दिल्ली। England World Cup 2023 : इंग्लैंड ने बुधवार को विश्व कप 2023 के लिए टीम की घोषणा की है। इसमें बेन स्टोक्स को भी शामिल किया गया है। स्टोक्स ने 2022 में वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन, अब वे संन्यास से वापसी करेंगे। आईसीसी ने ट्वीट करके यह खबर फैंस से शेयर की है।

हालांकि इंग्लैंड ने विश्व कप के लिए अभी अस्थायी टीम की घोषणा की है. लेकिन, इसमें संभवत: कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इंग्लैंड ने अस्थायी टीम में 15 खिलाड़ियों को जगह दी है। अहम बात यह है कि इसमें हैरी ब्रूक और जोफ्रा आर्चर को शामिल नहीं किया गया है।

बता दें कि विश्व कप 2023 का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा।

0.विश्व कप के लिए इंग्लैंड की अस्थायी टीम :.

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।