Thursday, May 7, 2026
Home Breaking अंधविश्वास के चलते युवक को गवानी पड़ी अपनी जान…जहरीले सांप ने डस...

अंधविश्वास के चलते युवक को गवानी पड़ी अपनी जान…जहरीले सांप ने डस लिया था

206
Oplus_131072

राजगढ़– मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बंजारी गांव में अंधविश्वास के चलते एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। यहां शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को सोते समय एक जहरीले सांप ने कान में डस लिया।

युवक के चिल्लाने पर परिजन भी उठे और उसे अस्पताल ले जाने की जगह झाड़-फूंक कराते रहे। जब युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बंजारी का रहने वाला था। रात को घर में सोते समय उसे जहरीले सांप ने कान में काट लिया था। लेकिन परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने की जगह अन्धविश्वास के चक्कर में पड़कर झाड़- फूंक से युवक का उपचार कराना बेहतर समझा। जिसके कारण युवक की जान चली गई।

बताया जा रहा है कि परिजन सांप के काटने के बाद रात से ही युवक का सुबह तक तांत्रिक बैगा से झांड़-फूंक कराते रहे। सुबह 7 बजे युवक की हालत बिगड़ने पर उसकी सांसें चलना बंद हो गई। इसके बाद गांव वालों को कहने पर युवक का चांठा गांव ले जाया गया।

जहां रविवार दोपहर 11 बजे तक युवक की मौत के बाद भी झाड़-फूंक होती रही। जब कोई परिणाम नहीं मिला, तो दोपहर 12 बजे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।