Saturday, March 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ YouTuber Devraj Patel passed away : छत्तीसगढ़ के यूट्यूबर देवराज पटेल का...

YouTuber Devraj Patel passed away : छत्तीसगढ़ के यूट्यूबर देवराज पटेल का निधन, सड़क हादसे में गई जान

498

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कॉमेडी यूट्यूबर देवराज पटेल का आज निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि लाभांडी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार देवराज पटेल को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में देवराज की मौत हो गई। हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

बता दें देवराज पटेल छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर थे और कुछ दिनों पहले ही देवराज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मुलाकात की है। देवराज पटेल ने मुलाकात करने के दौरान सीएम भूपेश बघेल के साथ वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

 

इस वायरल वीडियो में देवराज पटेल मुख्यमंत्र बघेल को कही थी कि छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस है, एक मैं और एक मोर काका। देवराज के इस मजाकिया अंदाज पर बनाए जा रहे वीडियो में मुख्यमंत्री बघेल अपनी हंसी रोक नहीं पाए थे।