Tuesday, July 14, 2026
Home देश कर्नाटक में कलबुर्गी में आनर किलिंग: हिन्दू युवक को मिली मुस्लिम लड़की...

कर्नाटक में कलबुर्गी में आनर किलिंग: हिन्दू युवक को मिली मुस्लिम लड़की से इश्क की मिली सजा, दो गिरफ्तार

365

कलबुर्गी। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में (Honor killing in Kalaburagi in Karnataka) एक हिन्दू युवक की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने एक मुस्लिम लड़की से इश्क किया और उससे शादी करना चाहता था। हत्या के आरोप में लड़की का भाई समेत दो लोग को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के वाडी कस्बे के भीमा नगर लेआउट निवासी विजय कांबले को देर रात एक रेलवे पुल के पास हमलवारों ने घेर लिया था। इस दौरैान दोनों के बीच बहस भी हुई। इस बीच झगड़ा शुरू हो गया जिसमें हमलावरों ने विजय को लहुलूहान कर दिया। कुछ समय बाद विजय की मौत हो गई।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था और शादी करना चाहता था। इस संबंध को लेकर लड़की के घरवाले भी नाराज और असहमत थे। विजय की हत्या के मामले में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों की पहचान लड़की के भाई 19 वर्षीय शहाबुद्दीन और एक अन्य 19 वर्षीय नवाज के रूप में हुई है।