Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढ़किस मंत्री को मिलेगा कौन सा विभाग? हाईकमान के फैसले का इंतजार..आयोग...

किस मंत्री को मिलेगा कौन सा विभाग? हाईकमान के फैसले का इंतजार..आयोग और निगम मंडल के लिए लॉबिंग शुरू…

रायपुर: सीएम विष्णुदेव साय अपने कैबिनेट विस्तार के बाद दिल्ली दौरे पर है। तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम आज रायपुर लौट आएंगे। माना जा रहा है कि सीएम के रायपुर लौटते ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो सकता है। हाल ही में छत्तीसगढ़ में 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। मंत्रिमंडल में नए और पुराने चेहरों को मौका दिया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार में कई सीनियर नेताओं को जगह नहीं मिली है। माना जा रहा है कि जिन सीनियर नेताओं को कैबिनेट में जगह नहीं मिली हैं उन्हें निगम और मंडल में नियुक्ति दी जा सकती है।

सीएम पद की शपथ लेने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने निगम और मंडल में की गई राजनैतिक नियुक्तियों को रद्द कर दिया था। इसके बाद अब माना जा रहा है कि कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से नाराज नेताओं को आयोग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

दिल्ली में हुई विभागों के बंटवारे पर चर्चा

 

सीएम विष्णुदेव साय अपने दोनों डेप्युटी सीएम के साथ दिल्ली दौरे पर थे। यहां साय ने पीएम मोदी, अमित शाह समेत पार्टी के सीनियर नेताओं से मिले थे। सीएम विष्णुदेव साय ने इस मुलाकात को सौजन्य मुलाकात बताया था। वहीं, सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में मंत्रियों के विभागों बंटवारे पर भी चर्चा हुई है। हाईकमान की मुहर के बाद ही कैबिनेट मंत्रियों को उनके विभाग दिए जाएंगे।

साय के कैबिनेट में 9 मंत्रियों ने शपथ ली है। जिसमें से चार पुराने और पांच नए चेहरों को शामिल किया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार में युवाओं को मौका दिया गया है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण के हिसाब से कैबिनेट का विस्तार किया है।

 

आयोग और निगम मंडल के लिए लॉबिंग शुरू

 

छत्तीसगढ में कुछ सीनियर नेता इस बार मंत्री नहीं बन पाएं हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि उन्हें निगम या आयोग का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, इसके लिए लॉबिंग तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments