Saturday, October 10, 2026
Home Breaking कोरबा जिले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी सिम बेचने वाले...

कोरबा जिले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी सिम बेचने वाले गिरोह के आठ आरोपित गिरफ्तार

278

The Duniyadari: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लोगों का फिंगरप्रिंट इस्तेमाल कर साइबर ठगों को उन्हीें के नाम पर फर्जी सिम बेचने वाले गिरोह के आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन, एक फिंगर स्कैनर और 53 ब्लैंक मोबाइल सिम कार्ड जब्त किया है।

पुलिस ने बताया कि कटघोरा क्षेत्र में फर्जी सिम बेचने वाले गिरोह सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। इस पर कटघोरा पुलिस और साइबर सेल की एक संयुक्त टीम बनाई गई। क्षेत्र में संचालित मोबाइल सिम विक्रेता और एजेंटों की जांच की गई। जांच में एक बड़े गिरोह हाथ लगी जो फर्जी सिम बेचने का काम करते हैं। क्षेत्र के छुरी, धंवईपुर, डुड़गा, कटघोरा क्षेत्र में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो मोबाइल सिम जारी करने के लिए फिंगर स्कैनर का इस्तेमाल करते थे।

सिम जारी करने के बहाने गिरोह धोखे से किसी भी व्यक्ति का फिंगरप्रिंट तीन से चार बार स्कैन करते थे। इसके बाद सिम कार्ड जारी करते थे। इसका इस्तेमाल साइबर अपराधों में शामिल गिरोह को महंगे दर पर बेच देते थे। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी में ये शामिल

इसमें आर्यन डिक्सेना, नंद किशोर डिक्सेना, धीरेंद्र यादव, शिवम श्रीवास, नरेश यादव, प्रयाग डिक्सेना, चित्रांश अनंत और प्रदीप यादव शामिल हैं। आरोपी एक फर्जी सिम के बदले दो हजार रुपए लेते थे। पुलिस ने कहा कि अपने आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अनधिकृत मोबाइल सिम विक्रेता को नहीं दें।