कोरबा। भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन (भामसं) के द्वारा दीपका इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिसमें इकाई के अध्यक्ष बनवारी लाल चन्द्रा (वरिष्ठ डम्पर आपरेटर) को उनके कार्य एवं लगनशीलत को देखते हुए पुनः अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया।
वहीं सचिव का दायित्व मनमीत सिंह माईनिंग सरदार को सौंपा गया। पुनर्गठन के इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी के रुप में गणेशगिरी गोस्वामी एवं प्रितम राठौर को संगठन के तरफ से भेजा गया था।
कार्यक्रम में पर्यावरण मंच के अखिल भारतीय प्रभारी लक्ष्मण चन्द्रा, भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन के अध्यक्ष अश्विनी मिश्रा के अलावा काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।