घरेलू रसोई सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी, कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए की वृद्धि

0
173

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने 14.2 किलो के घरेलू रसोई सिलेंडर की कीमत 50 की बढ़ोत्तरी की है। अब घरेलू रसोई सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए हो गई है। पिछले महीने तक यह कीमत 1050 रुपए प्रति सिलेंडर थी। वहीं 350.50 रुपए की वृद्धि के बाद 19 किलो सिलेंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो गई है। बढ़ी कीमतें 1 मार्च से लागू होगी।

बता दें कि इससे पहले जुलाई 2022 के बाद यह पहला मौका है जब घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़े हैं। इसी तरह इस महीने 19 किलो सिलेंडर के दाम में बड़ी वृद्धि हुई है। 1 जनवरी को कमर्शियल स‍िलेंडर की कीमत में 25 रुपये की तेजी आई थी।