Friday, October 9, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बीती रात एक बड़ी सड़क दुर्घटना, 6...

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बीती रात एक बड़ी सड़क दुर्घटना, 6 लोग घायल, मच गई चीख-पुकार

281

The Duniyadari:कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बीती रात एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई. जिले के पाली थाना अंतर्गत मुंगाडिह के पास तेज रफ्तार इनोवा कार एनएच रोड पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई. इस घटना में कार में सवार 6 लोग घायल हो गए. कार में 2 छोटे बच्चे भी सवार थे, उन्हें भी सिर और पैर पर चोंटे आई हैं.

घायलों में से 3 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर घंटों की मशक्कत के बाद राहगीरों की मदद से बाहर निकाला. सभी घायलों को पाली स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, इनोवा कार में सवार दंपति भिलाई निवासी थे, जो बनारस से वापस भिलाई लौट रहे थे. इसी दौरान रात लगभग 2 बजे वे सभी दुर्घटना के शिकार हो गए. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई.