The Duniyadari: कोरबा। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल ने देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस एवं सुरक्षा बलों के वीर जवानों को नमन किया। कार्यक्रम में उन्होंने शहीद जवानों की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि देश की रक्षा, शांति और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवान कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनका साहस, समर्पण और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि मातृभूमि की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। राष्ट्र उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। श्री अग्रवाल ने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि इन वीर सपूतों का त्याग और उनकी देशभक्ति हर देशवासी के हृदय में हमेशा जीवित रहेगी।















