Friday, October 23, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा के अधिकारियों के तबादले का आदेश वित्त विभाग...

छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा के अधिकारियों के तबादले का आदेश वित्त विभाग द्वारा जारी किया गया

252

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ में उच्चतर वेतनमान और क्रमोन्नति के बाद राज्य वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। वित्त विभाग ने आज इस संबंध में आदेश जारी किया, जिसके तहत एक दर्जन से अधिक अधिकारियों का तबादला किया गया है।

इसके साथ ही आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया, जबकि कुछ अधिकारियों को उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करना बताया जा रहा है।