Tuesday, October 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 162 सचिवालय कर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 162 सचिवालय कर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी

5

The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने मंत्रालयीन कामकाज के सुचारु संचालन के लिए सचिवालय सेवा के कर्मचारियों के कार्यस्थल में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अलग-अलग श्रेणियों के कुल 162 कर्मचारियों को नए विभागों और शाखाओं में भेजा गया है।

इस प्रशासनिक बदलाव में सहायक अनुभाग अधिकारी, कनिष्ठ सचिवालय सहायक और वरिष्ठ सचिवालय सहायक शामिल हैं। जारी पदस्थापना सूची के अनुसार 87 सहायक अनुभाग अधिकारियों, 53 कनिष्ठ सचिवालय सहायकों और 22 वरिष्ठ सचिवालय सहायकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मंत्रालय के कई अहम विभाग इस बदलाव के दायरे में आए हैं। गृह, वित्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, स्कूल शिक्षा और सामान्य प्रशासन विभाग के साथ मुख्यमंत्री सचिवालय में भी कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों को सामान्य प्रशासन विभाग की विभिन्न शाखाओं और कक्षों में कार्यभार सौंपा गया है।

विभागीय आदेश के मुताबिक नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू होगी। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। इस फेरबदल के बाद मंत्रालय के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की जिम्मेदारियों और कार्यस्थलों में बदलाव देखने को मिलेगा।