Monday, October 12, 2026
Home कोरबा छेरछेरा पर्व पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

छेरछेरा पर्व पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

86

The Duniyadari : कोरबा – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है । श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में प्रतिवर्ष पौष शुक्‍ल स्‍नान दानव्रत पूर्णिमा के दिन छेरछेरा पर्व को बड़े ही धुमधाम के साथ मनाया जाता है।

यह पर्व नई फसल के घर आने की खुशी में फसल उत्‍सव के रूप में तथा धान दान के लिए प्रसिद्ध पर्व छेरछेरा त्‍योहार मनाया जाता है । यह पर्व छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के गौरवशाली परंपरा का संवाहक है ।

श्री अग्रवाल ने छेराछेरा त्‍योहार के अवसर पर कोरबावासियों की सुख – समृद्धि, खुशहाली, वैभव, ऐश्‍वर्य, उन्‍नति, प्रगति, आदर्श, दीर्घायु होने की कामना की है ।