Sunday, October 25, 2026
Home सरगुजा जंगल से युवती की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव

जंगल से युवती की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव

118

The Duniyadari : सरगुजा जिले के खलीबा जंगल में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम सरपंच को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक मोबाइल फोन और एक बैग बरामद किया गया है। बैग में मिले आधार कार्ड से युवती की पहचान निशा (19 वर्ष), निवासी अंबिकापुर के रूप में हुई है।

जांच के दौरान पुलिस को बैग से एक युवक की तस्वीर और एक पाव शराब भी मिली है। प्राथमिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

गांधीनगर थाना पुलिस का कहना है कि मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।