Sunday, July 26, 2026
Home Breaking जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आज

जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आज

42

The Duniyadari: कोरबा, 10 मई 2026/

जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) कोरबा की शासी परिषद की बैठक 11 मई 2026 को दोपहर 2 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर सह अध्यक्ष, जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा द्वारा की जाएगी।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत डीएमएफ से संचालित विकास एवं जनकल्याण कार्यों सहित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद के माननीय सदस्यों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।