The Duniyadari: Bilaspur- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में रेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए भाटापारा और हथबंद स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। इस दौरान नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे ने 22 जुलाई को सात ट्रेनों और 23 जुलाई को एक ट्रेन को रद्द करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्य का उद्देश्य रेल सेक्शन की क्षमता बढ़ाना और ट्रेनों के संचालन को अधिक सुचारु बनाना है।
22 जुलाई को रद्द रहने वाली ट्रेनें
68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर
68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर
23 जुलाई को रद्द रहने वाली ट्रेन
68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर
रेल प्रशासन के मुताबिक, भाटापारा-हथबंद सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम लागू होने के बाद रेल परिचालन क्षमता में सुधार होगा। हालांकि, यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि इस कार्य के चलते लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं होगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।















