Friday, October 23, 2026
Home Breaking डॉ.पवन सिंह बने जिला पंचायत अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव…

डॉ.पवन सिंह बने जिला पंचायत अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव…

222

The Duniyadari: कोरबा- जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हो चुका है, जिसमें डॉ. पवन सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। भाजपा समर्थित डॉ. पवन सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने अपना कोई प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं उतारा, जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर और जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल भी मौके पर मौजूद रहे। डॉ. पवन सिंह के निर्विरोध निर्वाचन के बाद उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

निर्वाचित होने के बाद डॉ. पवन सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले के विकास को प्राथमिकता देंगे और जनहित में कार्य करेंगे.