Wednesday, April 8, 2026
Home क्राइम थानेदार की गोली मारकर हत्या: बिहार में छापेमारी करने गए थानेदार की...

थानेदार की गोली मारकर हत्या: बिहार में छापेमारी करने गए थानेदार की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग में मौके पर मौत

350

समस्तीपुर। SHO shot dead: बिहार समस्तीपुर जिले में ड्यूटी पर तैनात 47 साल के मोहनपुर ओपी थाना प्रभारी (SHO) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, SHO संदिग्ध मवेशी चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे थे उसी दौरान उनके ऊपर 8 से 10 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उनके सिर में गोली लग गई। फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) विनय तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे मोहनपुर पुलिस चौकी के प्रभारी नंद किशोर यादव के सिर में गोली लगी। पुलिस ने पशु तस्करों के गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा। उसने गिरोह की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद नंद किशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उस सूचना पर कार्रवाई की और शहबाजपुर क्षेत्र में गैस गोदाम के पास एक स्थान पर गई। जैसे ही SHO गाड़ी से उतरे अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। एक गोली उनकी आंख के ऊपर चेहरे पर लगी। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।