Tuesday, March 10, 2026
Home देश पति की जान लेने पत्नी ने 2 लाख 70 हजार में दी...

पति की जान लेने पत्नी ने 2 लाख 70 हजार में दी मौत की सुपारी, वजह आपको हैरान कर देगी

590

अमृतसर। 10.12 साल विदेश नौकरी से लौटे पति की उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर हत्या की सुपारी  मौत के नींद सुला दिया। उसने पुलिस को धोखा देने के लिए एक फर्जी कहानी बनाई, जिसे पुलिस ने 12 घंटे के भीतर उजागर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसका प्रेमी और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अमृतसर,पंजाब है।

अमृतसर के पुलिस आयुक्त अरुणपाल सिंह के मुताबिक गांव काले निवासी हरिंदर सिंह 10-12 साल बाद कुछ दिन पहले दुबई से लौटा था। उसे पता चला कि उसकी पत्नी सतनाम कौर गांव के अर्शदीप सिंह की रिश्तेदार है और वह उन दोनों पर नजर रखने लगा।

वहीं सतनाम कौर ने पति को रास्ते से हटाने के लिए अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर साजिश रची। इसके बदले गांव के वरिंदर सिंह को दो लाख 70 हजार रुपये की सुपारी दी गई। पुलिस आयुक्त के अनुसार रविवार तड़के साढ़े तीन बजे हरिंदर अपनी पत्नी सतनाम कौर और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर श्री दरबार साहिब के दर्शन करने जा रहा था।

इसी बीच हरकृष्ण नगर में दशमेश गन हाउस के पास मोटरसाइकिल पर सवार अर्शदीप और वरिंदर सिंह ने हरिंदर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हरिंदर का फोन और हैंडबैग लेकर चला गया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी सतनाम कौर ने घटना के बाद चोरी की फर्जी कहानी पुलिस को बताई।

पुलिस ने शुरुआत में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस की शक की सुई सतनाम कौर के पास थम गई। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उससे गहन पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई का खुलासा किया। सतनाम कौर के कबूलनामे के बाद पुलिस ने अर्शदीप सिंह और वरिंदर सिंह के साथ-साथ सतनाम कौर को भी हिरासत में ले लिया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है।