Sunday, August 9, 2026
Home जांजगीर-चांपा दुर्घटना में जान गंवाने वाले आरक्षक के परिवार को मिला एक करोड़...

दुर्घटना में जान गंवाने वाले आरक्षक के परिवार को मिला एक करोड़ का बीमा सहयोग

187

The Duniyadari: जांजगीर-चांपा। कर्तव्य से लौटते समय सड़क हादसे में दिवंगत हुए आरक्षक प्रहलाद दिनकर के परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत एक करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई है। यह सहायता परिवार के लिए आर्थिक संबल के रूप में सामने आई है।

थाना चांपा में पदस्थ रहे आरक्षक प्रहलाद दिनकर का 16 सितंबर 2025 की रात लच्छनपुर चौक, मेन रोड पर दुर्घटना में मौके पर ही निधन हो गया था। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का गहरा आघात पड़ा था।

पुलिस प्रशासन की पहल पर बीमा से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गईं। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक की नैला शाखा द्वारा बीमा राशि का चेक दिवंगत आरक्षक की पत्नी को सौंपा गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत दी गई यह सहायता दिवंगत आरक्षक के परिजनों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।