Saturday, July 27, 2024
HomeUncategorizedपति ने बेडरूम में लगाया सीसीटीवी कैमरा, पत्नी पहुंची कोर्ट, पति ने...

पति ने बेडरूम में लगाया सीसीटीवी कैमरा, पत्नी पहुंची कोर्ट, पति ने कहा- बचाव के लिए लगाए कैमरे

न्यूज डेस्क।  मध्यप्रदेश के छतरपुर में अजीब मामला सामने आया है। छतरपुर एसपी को एक महिला ने शिकायत की है कि उसके पति ने बेडरूम समेत पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। इससे उसकी निजता भंग होने का खतरा है। पति का दूसरी महिला से अफेयर है। वह तलाक के लिए प्रताड़ित कर रहा है। हालांकि, पति का आरोप है कि महिला से ही उसे जान का खतरा है। उसने अपने और मां के सोने के कमरों में ही कैमरे लगवाए हैं। पत्नी अलग कमरे में सोती है, जहां कैमरा नहीं लगाया है।

छतरपुर की सीताराम कॉलोनी में रहने वाली महिला रेखा शर्मा ने आरोप लगाया कि 16 साल पहले 2007 में उसका विवाह सीताराम कॉलोनी में रहने वाले अरविंद शर्मा के साथ हुआ था। अरविंद शर्मा पेशे से शिक्षक है। छतरपुर के मुकरवा गांव में पदस्थ है। अरविंद के अपने ही स्कूल की एक महिला शिक्षिका के साथ अवैध संबंध हैं। इस वजह से वह मुझे और मेरे दो बच्चों को अपने साथ नहीं रखना चाहता। पति ने पत्नी से अलग होने के लिए अदालत में तलाक की अर्जी भी लगा रखी है। कुटुम्ब न्यायालय में मामला विचाराधीन है। महिला ने बताया कि उसका अरविंद चाहता है कि वह अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर चली जाए ताकि वह दूसरी शादी कर सके। इसी वजह से तरह-तरह के प्रपंच कर उसे प्रताडि़त करता है। पति ने उस पर 24 घंटे नजर रखने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इससे उसकी निजता भंग हो रही है। महिला ने कुटुम्ब न्यायालय में भी शिकायत की है। इसके बाद अदालत ने सिटी कोतवाली पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
पति का आरोप- पत्नी से जान का खतरा
अरविंद शर्मा का आरोप है कि उसे उसकी पत्नी से जान का खतरा है। पत्नी उसकी मां पर भी हमला कर चुकी है। पत्नी उसे भी खाने में कुछ खिलाकर मारने का प्रयास कर चुकी है। उन्हें यह भी खतरा है कि कहीं पत्नी अपने साथ कुछ कर लें और आरोप उस पर और उसकी मां पर लगा देगी। सबूत जुटाने और बचाव के लिए ही घर में कैमरे लगवाए हैं। बेडरूम और बाथरूम में कैमरे लगाने का आरोप सरासर गलत है। दरअसल, वह जहां सोता है और जहां उसकी मां सोती है, उन कमरों में कैमरे लगाए हैं। उनके कैमरों के सामने ही पत्नी के बेडरूम का दरवाजा भी दिखता है। अरविंद का आरोप है कि पत्नी उसका मकान और उसकी मां की प्रॉपर्टी से 40-50 लाख रुपये चाहती है। वह कई बार कह भी चुकी है कि मुझे मकान और पैसा दे दो मैं परेशान करना बंद कर दूंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments