Wednesday, November 4, 2026
Home Breaking प्राचार्य की मनमानी पर लगाम: 1800 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े...

प्राचार्य की मनमानी पर लगाम: 1800 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए, निलंबित

244

The Duniyadari: जांजगीर– जांजगीर-चाम्पा जिले के पामगढ़ स्थित स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की प्राचार्य एनजे एक्का को निलंबित कर दिया और उनकी प्रतिनियुक्ति को समाप्त कर DEO ऑफिस में अटैच किया गया है। शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने निलंबन का आदेश किया है।

दरअसल अभिभावकों ने प्राचार्य द्वारा एडमिशन के नाम पर 15 सौ और टाई-बेल्ट के लिए 3 सौ रुपये की मांगने की शिकायत की थी।

इस पर डीईओ ने 2 सदस्यीय जांच टीम गठित की और जांच रिपोर्ट के बाद डीईओ ने शिक्षा विभाग को प्राचार्य पर कार्रवाई करने प्रतिवेदन भेजा था। इस तरह शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने प्राचार्य श्रीमती एनजे एक्का को निलंबित को कर दिया है।