Saturday, July 18, 2026
Home Breaking पुल से नीचे गिरी कार: दो युवकों की मौत, 3 घायल…

पुल से नीचे गिरी कार: दो युवकों की मौत, 3 घायल…

214

The Duniyadari: बिलाईगढ़- नगर पंचायत भटगांव से भूतेश्वर महादेव मंदिर दर्शन को निकले युवकों की कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की खबर मिलते ही बिलाईगढ़ और भटगांव क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, युवकों की कार गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र में सरगी नाला पुल के पास अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। यह हादसा रविवार रात 2 बजे हुआ। कार पुल की रेलिंग से पहले बनाए गए स्ट्रक्चर से टकरा गई, जिससे वाहन बेकाबू होकर नीचे गिर गया।

हादसे में लोकेश साहू और पंकज दास सरजाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेश आदित्य, ननकी साहू और दयाराम यादव घायल हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

शोक में डूबा भटगांव

हादसे की खबर फैलते ही भटगांव और बिलाईगढ़ के लोगों में शोक का माहौल है। मृतकों के परिवारों और घायलों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। नागरिकों ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।