Saturday, July 27, 2024
Homeदेशपूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

न्यूज डेस्क। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को शनिवार को नांदियाल सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया। चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनको आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शनिवार तड़के वारंट लेकर पहुंची थी सीआईडी

चंद्र बाबू नायडू ने अपनी यात्रा के दौरान शुक्रवार को नंद्याल जिले के बनगनपल्ली में जनसभा को संबोधित किया था. सार्वजनिक संबोधन के बाद नायडू अपनी वैनिटी वैन में आराम कर रहे थे. शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे एपी सीआईडी नायडू को गिरफ्तार करने के लिए उनकी वैनिटी वैन में पहुंची, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने वाहन को घेर लिया और आंध्र प्रदेश सीआईडी को गिरफ्तार नहीं करने दिया.

टीडीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस की साथ हुई बहस

नेताओं और आंध्र प्रदेश सीआईडी पुलिस के बीच तीखी बहस हुई जिसके बाद सुबह करीब 6 बजे नायडू वैन से उतरे और पुलिस के साथ चर्चा की. उनकी गिरफ्तारी के लिए 51सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया गया था. नायडू ने मामले की डिटेल्स मांगी, लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए विवरण देने से इनकार कर दिया है कि डिटेल्स माननीय अदालत के समक्ष पेश की गई है. पुलिस ने कहा कि मामले की विस्तृत जानकारी और रिमांड रिपोर्ट नायडू से पूछताछ के बाद दी जाएगी. नायडू पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए सहमत हुए थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments