Friday, August 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ भाजपा प्रवक्ता के चौकीदार ही निकला हत्यारा , पहले भी हत्या मामले...

भाजपा प्रवक्ता के चौकीदार ही निकला हत्यारा , पहले भी हत्या मामले में जा चुका है जेल

272

The duniyadari बालोद. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फ़ार्महाउस में हत्या के मामले में पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है. हत्यारा कोई और नहीं बल्कि फ़ार्महाउस का चौकीदार ही निकला. उसने संजय ठाकुर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या की थी.

दरअसल मृतक संजय ठाकुर आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ कर रहा था, जिससे आरोपी भुनेश्वर ठाकुर आक्रोश में आकर संजय की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी 50 वर्षीय भुनेश्वर पूर्व में भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है.

बता दें कि आज सुबह ग्राम कोटेरा में भाजपा प्रवक्ता के देवलाल ठाकुर के फाॅर्महाउस में संजय ठाकुर की लाश मिली थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फारेंसिक टीम घटना स्थल पहुंची. थाना डौंडीलोहारा प्रभारी के नेतृत्व में टीम बनाकर गांव में मुखबीर लगाया गया. प्रार्थी केशव ठाकुर जो अन्य बाड़ी का चौकीदार है उसने बताया कि कल शाम मृतक और आरोपी दोनों एक साथ शराब पीए थे. इस दौरान दोनों के बीच विवाद भी हुआ था. इसकी सूचना पर टीम ने चौकीदार भुनेश्वर ठाकुर को पकड़कर पूछताछ की. पहले वह गोल मोल जवाब दे रहा था, बाद में क्रास चेक करने और कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किया.