Saturday, June 13, 2026
Home देश बड़ी खबर: एयर इंडिया CEO बनने से इल्कर आयसी का इंकार,जानें क्यों...

बड़ी खबर: एयर इंडिया CEO बनने से इल्कर आयसी का इंकार,जानें क्यों ठुकरा दिया टाटा संस से मिले ऑफर को

400

नई दिल्ली। टर्किश एयरलाइंस के बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर्स के पूर्व चेयरमैन इल्कर आयसी (Ilker Ayci) एअर इंडिया के नए MD और CEO नहीं बनेंगे। उन्होंने टाटा संस से इस बारे में मिले ऑफर को ठुकरा दिया है। टाटा संस ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

आपको याद दिला दें कि टाटा संस ने 14 फरवरी को इल्कर आयसी को एअर इंडिया का MD और CEO बनाने की घोषणा की थी।इससे पहले एलेक्स क्रूज का नाम भी सामने आया था।

कौन हैं इल्केर आइची

आइची Turkish Airlines के चेयरमैन और बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं। इस्तांबुल में 1971 में जन्में आइची Bilkent University के डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटिकल एडमिनिस्ट्रेशन के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने 1997 में इस्तांबुल के Marmara University से इंटरनेशल रिलेशन में मास्टर प्रोग्राम की पढ़ाई पूरी की।