Saturday, October 24, 2026
Home छत्तीसगढ़ बालोद से सनसनीखेज मामला : घर में मिली मां-बेटी की लाश, इलाके...

बालोद से सनसनीखेज मामला : घर में मिली मां-बेटी की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

234

The Duniyadari : बालोद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के शिकारी पारा इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही घर में मां और बेटी का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, जबकि बच्ची का शव कमरे में संदिग्ध हालत में पड़ा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।